कल्याणकारी योजना का लाभ दिए जाने में हुईगड़बड़ी शीघ्र होगी दूरः सीता सोरेन

दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की वरिष्ठ नेता और दुमका जिले में जामा की विधायक सीता सोरेन ने कहा कि पूर्व में अयोग्य लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिये जाने की गड़बड़ी को शीघ्र दूर किया जायेगा ताकि जरूरतमंद लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी पुत्रवधू सीता सोरेन ने बुधवार को जामा प्रखंड के भैरवपुर पंचायत में आयोजित 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपरिथत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समाज का समग्र विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह जनता की सरकार है। सरकार को आमजनों की पूरी चिंता है उन्होंने कहा कि राज्य को विकसित बनाने के लिये राज्यवासियों को समृद्ध बनना होगा। विधायक ने कहा कि जरूरतमंद गरीबों का विकास करना सरकार की प्राथमिकता है। पूर्ववर्ती सरकारों की गलत नीतियों के कारण आज भी कई जरूरतमंद लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है और अयोग्य लाभुक कल्याणकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस गड़बड़ी को दूर किया जाएगा ताकि जरूरतमंद लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।


उन्होंने कहा कि आमलोगों की भी अपनी जिम्मेवारी है। लोगों को भी जागरूक होना होगा। आम जनता को भी सरकारी राशि के दुरुपयोग को रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। सीता सोरेन ने दावा किया कि वर्तमान सरकार पारदर्शी तरीके से योजनाओं का कार्यान्वयन कराने के लिए कृत-संकल्पित है। अब योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों को नहीं बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने दावा किया कि सरका र प्रत्येक गरीब को उनका हक दिलायेगी। उन्होंने कहा कि अपने गृह प्रखंड में ही लोगों को रोजगार मिले इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है। राज्य सरकार द्वारा गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर योजना बनायी जायेगी। इस राज्य के किसान सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण खेती नहीं कर पाते हैं। राज्य सरकार खेती के लिए पानी की समुचित व्यवरथा करने के साथ खाद बीज से संबंधित सभी समरयाओं को तत्परता पूर्वक दूर करने का प्रयास कर रही है। झामुमो नेत्री ने कहा कि सरकार राज्य में बड़े पैमाने पर बंद किये गये विद्यालयों को पुनः चालू करने पर विचार कर रही है जिससे गांव के बच्चे अपने नजदीक के विद्यालय में ही पढ़ाई कर सकें। सरकार बच्चों को पठन-पाठन में परेशानी नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेरोजगारी की समरया का त्वरित गति से समाधान करने के प्रयास में जुट गयी है। इसके तहत बेरोजगार नौजवानों को रोजगार भत्ता के लिए पंजीकरण कराने का कार्य प्रारंभ कर दिया I